नव निर्वाचित श्वेतांबर तेरापंथ के अध्यक्ष विजयकरण दफ्तरी को बधाई का तांता

श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा किशनगंज के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर विजय करण दफ्तरी को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.

किशनगंज.श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा किशनगंज के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर विजय करण दफ्तरी को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. इसी क्रम में केडीसीए के अध्यक्ष संजय जैन, मारवाड़ी मर्चेंट कमिटी किशनगंज के अध्यक्ष प्रमोद बैद, विहिप अध्यक्ष मनोज गट्टानी, रेडक्रॉस सचिव सह अखिल विश्व गायत्री परिवार किशनगंज के कार्यकारी ट्रस्टी मिक्की साहा, ऋषि समाज से दीपक शर्मा डिंपल, प्रदीप डागा ने पुष्प गमला देकर और शाल ओढ़ाकर नव निर्वाचित अध्यक्ष विजय करण दफ्तरी का अभिनंदन किया. नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय करण दफ्तरी ने बताया कि सबको साथ लेकर और सबके सहयोग से समाज के विकास के लिए कार्य किया जाएगा. उन्होंने कहा कि तेरापन्थ समाज ने हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर भाग लिया है और आगे भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराती रहेगी. उन्होंने कहा कि आने वाले सत्र के लिए एक रोड मैप तैयार किया जाएगा और उसके अनुसार कार्य किया जाएगा. इस दौरान मौके पर निवर्तमान तेरापंथ सभाध्यक्ष विमल दफ्तरी, कमल दफ्तरी, तेजकरण दफ्तरी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >