जनता दरबार में सुनी गयी फरियादियों की फरियाद

सदर थाना सहित जिले के थानों में शनिवार को भूमि विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार लगाया गया

किशनगंज.

सदर थाना सहित जिले के थानों में शनिवार को भूमि विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार लगाया गया. सदर थाना में भी जनता दरबार लगाया गया जिसमें फरियादी विवादों को सुलझाने पहुंच रहे थे. जनता दरबार में कुल चार नए मामलों में आवेदन पड़े जिसमें नए दो मामलों में सुनवाई हुई. साथ ही पुराने मामले में भी सुनवाई हुई. वहीं अन्य मामलों में सुनवायी की अगली तिथि दी गई. राजस्व अधिकारी गंगा राम टुडू व सदर थाना के अवर निरीक्षक की मौजूदगी में जनता दरबार लगाया गया था. कुछ मामलों में सुनवाई के दौरान एक पक्ष नहीं पहुंचने के कारण भी दूसरी तिथि दी गई. राजस्व अधिकारी ने बताया कि पूर्व में जो आवेदन पड़े थे उनमें कुछ मामलों में निपटारा किया गया है. दोनों पक्षों की मौजूदगी में मामले निपटाए जाते हैं. डीएम व एसपी के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को थानों में जनता दरबार लगाया जाता है. अलग-अलग थाना में लगाया जाता है. दूर दराज के गांवों से भी लोग फरियाद लेकर पहुंचते है जिसमें थाना क्षेत्र के कई लोग अपनी अपनी जमीन से संबंधित समस्याओं को लेकर पहुंचते है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >