उत्पाद अधीक्षक के खिलाफ सीजेएम के न्यायालय में परिवाद पत्र दायर

उत्पाद अधीक्षक देवेंद्र प्रसाद पर घरेलू काम करने वाली महिला ने अश्लील हरकत करने सहित विभिन्न धाराओं में मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में परिवाद दर्ज करवाया है.

किशनगंज .उत्पाद अधीक्षक देवेंद्र प्रसाद पर घरेलू काम करने वाली महिला ने अश्लील हरकत करने सहित विभिन्न धाराओं में मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में परिवाद दर्ज करवाया है. कोर्ट में दायर परिवाद के अनुसार पीड़ित महिला ने उत्पाद अधीक्षक देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि सरकारी आवास सहित कई घरों में काम कर वह अपने परिवार का भरण-पोषण करती है. महिला उत्पाद अधीक्षक देवेंद्र प्रसाद के घर में काम करती थी. 25 हजार से अधिक रूपये महीना देने को लेकर बात तय हुई. दो माह बीतने पर पैसे का भुगतान नहीं मिला. कभी -कभी तीन महीने का भी रुपया एक साथ मिलता था. पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि तीन चार महीने बीत जाने के बाद अचानक से देवेन्द्र कुमार की नियत खराब होने लगी, वह अश्लील हरकत करने लगते थे. दर्ज परिवाद के अनुसार वे हमेशा महीने का रुपया ऑनलाईन के माध्यम से दिया करते थे.

क्या कहा उत्पाद अधीक्षक

उत्पाद अधीक्षक देवेंद्र प्रसाद ने कहा कि मेरे द्वारा महिला के विरुद्ध रुपए चोरी की प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी. इसके बाद यह आरोप लगाया गया है जो बेबुनियाद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >