सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी

बिहार विधानसभा चुनाव के तहत 11 नवंबर हो होने वाले मतदान के दृष्टिगत एसएसबी कैंप कद्दूभीठा, जियापोखर पुलिस, एपीएफ नेपाल व नेपाल पुलिस के साथ संयुक्त बैठक कर सीमा क्षेत्र ने फ्लैग मार्च किया गया

पौआखाली. बिहार विधानसभा चुनाव के तहत 11 नवंबर हो होने वाले मतदान के दृष्टिगत एसएसबी कैंप कद्दूभीठा, जियापोखर पुलिस, एपीएफ नेपाल व नेपाल पुलिस के साथ संयुक्त बैठक कर सीमा क्षेत्र ने फ्लैग मार्च किया गया. संयुक्त बैठक में भारत नेपाल सीमा से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं पर विस्तार रूप से चर्चा की गयी, साथ ही एसएसबी और नेपाल एपीएफ से समन्वय स्थापित कर सीमा को पूरी तरह से सीलबंद की गयी. बैठक के दौरान भयमुक्त वातावरण में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए सीमा क्षेत्र में अवांछित तत्वों के साथ ही तमाम तरह के संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही. सीमाक्षेत्र होकर मादक पदार्थों की तस्करी सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी साझा करने हेतु भी चर्चा की गई. सीमाक्षेत्र में वाहन आदि की जांच पड़ताल और गश्त बढ़ाने पर भी निर्णय लिया गया है. बैठक में एसएसबी इंस्पेक्टर अनूप साना, नेपाल एपीएफ़ के असिस्टेंट कमांडेंट रूद्रवीर राय, घेराबाड़ी चौकी इंचार्ज उमेश कुमार के अलावे जियापोखर थानाध्यक्ष गौतम कुमार मुख्य रूप से शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >