पहले मतदान, फिर जलपान” के नारों से गूंजा गाँव ठाकुरगंज. आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर ठाकुरगंज प्रखंडके विभिन्न सरकारी स्कुलो के बच्चों के द्वारा अपने पोषक क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. इस दौरान लोधा मध्य विद्यालय के बच्चों ने भी रैली निकाली. प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां लेकर “पहले मतदान, फिर जलपान” और “लोकतंत्र का पर्व, सभी करें मतदान” जैसे जोशीले नारों से पूरे क्षेत्र का माहौल उत्साहपूर्ण बना दिया . इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका पिंकी कुमारी , हेमंती लाहिड़ी संतोष कुमार आदि ने संयुक्त रूप से लोगों से अपील की कि लोकतंत्र के इस महापर्व में प्रत्येक मतदाता अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और 11 नवंबर को ससमय मतदान कर अपने अधिकार का उपयोग करें. उन्होंने कहा कि एक वोट सिर्फ सरकार नहीं बनाता, बल्कि राष्ट्र की दिशा तय करता है . रैली के माध्यम से क्षेत्र में जागरूकता और मतदान के प्रति उत्साह का संदेश व्यापक रूप से फैल गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
