दिघलबैंक शुक्रवार को दीपों के पर्व दीपावली के अवसर पर पार्वती मित्तल सरस्वती शिशु मंदिर टप्पू हाट में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.विद्यालय परिसर बच्चों की रंग-बिरंगी कल्पनाओं से सजा नजर आया.छोटे-छोटे बच्चों ने अपने कौशल और सृजनशीलता से ऐसी मनमोहक रंगोलियां बनाई कि हर किसी का मन प्रसन्न हो उठा. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार ने विद्यार्थियों को दीपावली का महत्व समझाते हुए कहा कि दीपावली सिर्फ रोशनी का नहीं बल्कि सत्य, ज्ञान और सदाचार के मार्ग पर चलने का पर्व है. कार्यक्रम में आचार्या प्रतीक्षा कुमारी, पूजा कुमारी, हेमा कुमारी, दीपिका कुमारी, रितु कुमारी एवं हेमंत कुमार सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे.बच्चों में प्रतियोगिता को लेकर गजब का उत्साह देखा गया. विद्यालय प्रांगण में सजे दीप और रंगोलियों ने वातावरण को भक्तिमय और उल्लासमय बना दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
