राज्य स्तरीय मेला में ठाकुरगंज उमवि लोधा के बच्चों ने किया प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित

राज्य शिक्षा शोध प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने पटना में राज्य स्तरीय मेला सह प्रदर्शनी आयोजित किया

ठाकुरगंज राज्य शिक्षा शोध प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने पटना में राज्य स्तरीय मेला सह प्रदर्शनी आयोजित किया. जिसमें ठाकुरगंज के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोधा के बच्चों ने भाग लेकर अपने प्रोजेक्ट्स को प्रदर्शित किया. बताते चले इस दौरान सम्पूर्ण बिहार से चुने गए छात्र-छात्राओं व शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रोजेक्ट्स को प्रदर्शित किया. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार शर्मा ने बताया की सूबे के सरकारी विद्यालयों के कक्षा छह से आठ के बच्चों के साथ विज्ञान एवं गणित विषय के लिए चलाए जा रहे प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम के तहत राज्य स्तरीय मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन मंत्रा सोशल सर्विसेज तथा एजुकेशन एबव आल के सहयोग से एससीईआरटी परिसर में आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग ने शामिल होकर प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया. उन्होंने बताया यह पहल विद्यालयों में अनुभव आधारित, सहभागितापूर्ण एवं नेतृत्व विकास को प्रोत्साहित करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचारी शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >