या अली-या हुसैन के नारे के साथ निकला चहल्लुम का जुलूस

मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन एवं उनके 72 साथियों की शहादत के 40 वें पर यहां अकीदतमंदों ने चेहल्लुम पर भव्य जुलूस निकाला.

किशनगंज.मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन एवं उनके 72 साथियों की शहादत के 40 वें पर यहां अकीदतमंदों ने चेहल्लुम पर भव्य जुलूस निकाला. जुलूस कबर्ला से निकलकर गांधी चाैक हाेते हुए देर शाम काे पुन कर्बला पहुंचा. जुलूस में बड़ी संख्या में युवाओं व बुजुर्गों ने हिस्सा लिया. अहले सुबह फज्र की नमाज के बाद विधिवत कुरानखानी हुई. जिसमें दर्जनों युवा व वृद्ध ने कुरान पढ़ी. शाम में भव्य ताजिया संग निकले विशाल जुलूस निकाला गया. चेहल्लुम के अवसर पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर के विभिन्न मोहल्लों से ताजियों का जुलूस निकाला गया. जिसमें काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >