थानाध्यक्ष आगामी चुनाव को ले बढ़ाये सख्ती, अपराधियों, तस्करों की करें धड़पकड़- एसपी

पुलिस सभागार परिसर में मंगलवार को एसपी सागर कुमार ने थानाध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित की. बैठक देर शाम तक चली.

किशनगंज .पुलिस सभागार परिसर में मंगलवार को एसपी सागर कुमार ने थानाध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित की. बैठक देर शाम तक चली. एसपी श्री कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर सीमावर्ती इलाकों में सख्ती बढ़ाएं और अवैध कारोबार पर कारगर ढंग से कार्रवाई करें. एसपी ने कहा कि चुनाव को लेकर सभी थानाध्यक्ष सतर्क रहें. बैठक में सीमा पर शराब बरामदगी, ड्रग्स-अवैध वस्तु जब्ती, जाली नोट एवं अपरधियों की धर-पकड़ के संबंध में निर्देश दिए गए. एसपी ने कहा कि भयमुक्त चुनाव को लेकर पुलिस की कवायद तेज है. किसी भी सूरत के अपराधियों को पुलिस बख्सने नही जा रही है. शराब तस्करी व बिक्री पर लगातार कार्रवाई का निर्देश थानाध्यक्षों को दिया गया है. सभी थानाध्यक्ष को स्पेशल टास्क दिया गया है.सुस्त थानेदारों पर नजर है. एसपी ने कहा कि बंगाल सीमा समीप होने के कारण किशनगंज के रास्ते दूसरे जिलों में शराब की खेप न पहुंचे. इसके लिए प्रत्येक दिन चेक पोस्ट पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाना है.बड़ी व छोटी वाहनों पर नजर रखनी है और चेकिंग की जानी है. विधि व्यवस्था के मद्देनजर संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष विशेष रूप से सतर्क रहेंगे. पर्व त्यौहार दीपावली,काली पूजा, छठ पर्व को लेकर भी सतर्कता बरतते हुए सुरक्षात्मक उपाय किए जाने है. भीड़ वाले छठ घाटों की सूची बनाए.ताकि पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जा सके. क्राइम मीटिंग में लंबित कांडों की समीक्षा की गई. जिसमें समय से कांडों के निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी आदि का निर्देश दिया गया. क्राइम मीटिंग में एसडीपीओ वन गौतम कुमार, एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार सिंह, डीएसपी ट्रैफिक राजेश कुमार,सर्किल इंस्पेक्टर राजा, सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन, बहादुरगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार,ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मकसूद अस्फी,सर्किल इंस्पेक्टर पंकज कुमार पंत, ट्रैफिक थानाध्यक्ष धन प्रसाद,पौआखाली थानाध्यक्ष अंकित कुमार सिंह,गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार,महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी, गंधर्वडांगा थानाध्यक्ष कुंदन कुमार,एससीएसटी थानाध्यक्ष दीपू कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >