बंद पड़े घर में नकदी व सोने की चोरी

शहर के कजलामनी में बंद घर में नकदी सहित जेवरात की चोरी की घटना घटी

किशनगंज शहर के कजलामनी में बंद घर में नकदी सहित जेवरात की चोरी की घटना घटी. गृह स्वामी अजित झा पूजा में पैतृक घर गए थे. जब गुरुवार को वापस आए तो घर का ताला टूटा हुआ देखा. उन्हें पड़ोस के लोगों ने फोन कर घटना की सूचना दी थी. गृह स्वामी ने देखा की घर में आलमारी का लॉक टूटा हुआ था और घर के फर्श पर समान बिखरा है. आलमारी से करीब 3 लाख 70 हजार नकदी, सात भरी सोना, 15 से 20 चांदी का सिक्का, चांदी की सीकरी आदि की चोरी कर ली गई. सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है. पुलिस आसपास में लगा सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने क्षेत्र को लोगों से अपील किया कि अपने घर को खाली न छोड़े. अगर कही बाहर जाते है तो पुलिस को सूचना दे ताकि पुलिस की गश्ती उस एरिया में बढ़ाई जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >