सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज

एआईएमआईएम के समर्थक कैसर शेख के द्वारा सोशल मीडिया पर आरजेडी के पूर्व विधायक पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है.

सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी, ठाकुरगंज द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई किशनगंज.बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत एमसीएमसी (मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी) द्वारा सोशल मीडिया, टीवी एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से प्रसारित पेड न्यूज़, फेक न्यूज़ तथा विज्ञापनों पर सतत निगरानी रखी जा रही है. इसी क्रम में एआईएमआईएम के समर्थक कैसर शेख के द्वारा सोशल मीडिया पर आरजेडी के पूर्व विधायक पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है. इस मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी, ठाकुरगंज के द्वारा संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी विशाल राज ने सभी जिलेवासियों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट, फोटो, वीडियो अथवा भ्रामक सूचना साझा करने से परहेज करें. उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे कृत्य कानूनी अपराध की श्रेणी में आते हैं, तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने सभी मतदाताओं से आदर्श आचार संहिता का पूर्ण पालन करने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >