नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

पीड़िता और उसके पिता जब आरोपित के घर शिकायत करने गए तो वहां आरोपित के परिवार के लोगों ने उनके साथ मारपीट की.

प्रतिनिधि, किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़ित नाबालिग लड़की के द्वारा बुधवार को महिला थाना में आवेदन देकर आरोपित युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 27 मार्च को पीड़ित नाबालिग लड़की नदी के पास मवेशियों के लिए चारा काट रही थी. तभी बहादुरगंज थाना क्षेत्र का एक युवक मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा. आरोपित युवक ने नाबालिग लड़की को जबरन पकड़ लिया और दोनों हाथ बांधकर उसे मक्के के खेत में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया.नाबालिग लड़की ने घटना का विरोध भी किया लेकिन आरोपित युवक नहीं मान रहा था इस दौरान पीड़िता के पिता उसे खोजते हुए वहां पहुंच गए. तभी आरोपित युवक मौके से फरार हो गया. पीड़िता और उसके पिता जब आरोपित के घर शिकायत करने गए तो वहां आरोपित के परिवार के लोगों ने उनके साथ मारपीट की. आरोपित के परिजनों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी. घटना के बाद नाबालिग लड़की परिजनों के साथ न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंची. पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. महिला थाना की पुलिस ने घटना को गंभीरता से लिया और आरोपित के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया गया. महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि पीड़ित नाबालिग लड़की के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है और कैस का अनुसंधान शुरू कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >