तालाब में गिरी अनियंत्रित कार, तीन युवकों की मौत, 4 घायल

पोठिया थाना क्षेत्र के इस्लामपुर मुख्यपथ पर स्थित फाटीपोखर तालाब में एक अनियंत्रित कार गिरने से तीन युवकों की मौत मौके पर हो गई

-चीख-पुकार सुन दौडे लोग, नदी से बाहर निकालकर पुलिस को दी सूचना पहाड़कट्टा पोठिया थाना क्षेत्र के इस्लामपुर मुख्यपथ पर स्थित फाटीपोखर तालाब में एक अनियंत्रित कार गिरने से तीन युवकों की मौत मौके पर हो गई. जबकि इस हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल है. टाटा भिस्टा कार में कुल सात युवक सवार थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना दो मार्च की रात 11 बजे की है. कार में सवार युवकों की चीख-पुकार सुनकर नजदीक के गांव के लोग दौड़े-दौडे तालाब के ऊपर पहुंचे और पोठिया थाना को घटना की सूचना दी. बता दें कि फाटीपोखर तालाब बिहार का अंतिम सीमा है और जहां से पश्चिम बंगाल शुरू होती है. थानाध्यक्ष अंजय अमन दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और गहरे तालाब से रेस्क्यू कर युवकों को बाहर निकाला. जिसमें तीन युवकों की मौत हो चुकी थी. मृत युवकों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया गया. वही घायलों को नजदीक के अनुमंडलीय अस्पताल इस्लामपुर में भर्ती कराया गया. मृत युवकों की पहचान पश्चिम बंगाल के फासीदुआ थाना क्षेत्र के पेटकी गांव निवासी बोनी दास (22 वर्ष), इस्लामपुर थाना क्षेत्र के स्टेट फॉर्म कॉलोनी निवासी मुकुंदो दास (28 वर्ष) और एक अज्ञात युवक की मौत हुई है. जिसके शिनाख्त के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है. घायलों में मोहम्मद राजू, राहुल मरांडी, सुदीप कर्मकार व अतोनु सील शामिल है. घटना को लेकर यातायात थाना किशनगंज में कांड दर्ज किया गया है. कार में मौजूद घायल युवक अतोनु सील ने बताया कि वे पश्चिम बंगाल के नदिया जिले का रहने वाला है. घटना के एक दिन पुर्व वह इस्लामपुर शहर आया है. कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि घुमावदार मोड़ के पास कार चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे कार पलटे हुए तालाब में जा गिरी. दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार अधिकांश युवक इस्लामपुर शहर के एक चार चक्का गैरेज में काम करता है. पोठिया थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर थाना लाया गया है. सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हुई है जिसकी प्राथमिकी यातायात थाना में दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AWADHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >