शादी के बाद नहीं छोड़ा सपना, अंजलि कुमारी बनीं SDM, घर लौटने पर भव्य स्वागत

BPSC Success Story: किशनगंज की बहू अंजलि कुमारी ने बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 223वीं रैंक हासिल कर एसडीएम पद पर सफलता प्राप्त की. पहली बार घर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया. उनकी सफलता पूरे जिले के लिए गर्व का विषय बनी.

किशनगंज से राहुल कुमार की रिपोर्ट:

BPSC Success Story: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में किशनगंज की बहू अंजलि कुमारी ने शानदार सफलता हासिल करते हुए पूरे राज्य में 223वीं रैंक प्राप्त की है. इस उपलब्धि के साथ उनका चयन अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) के पद पर हुआ है. उनकी सफलता से पूरे जिले में खुशी का माहौल है.

अंजलि कुमारी शहर के रुईधासा निवासी सुरेंद्र चौरसिया की बहू और मंथन चौरसिया की पत्नी हैं. सफलता के बाद पहली बार किशनगंज पहुंचने पर उनका परिवार, शुभचिंतक और स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और गुलदस्तों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया. पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल देखने को मिला.

सफलता का श्रेय परिवार को दिया

अंजलि कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, पति और पूरे ससुराल परिवार को दिया. उन्होंने कहा कि एक बहू के रूप में पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना चुनौतीपूर्ण जरूर था, लेकिन परिवार के सहयोग और दृढ़ संकल्प ने हर कठिनाई को आसान बना दिया.

उन्होंने कहा कि किशनगंज के लोगों से मिले सम्मान ने उनकी जिम्मेदारियां और बढ़ा दी हैं. प्रशासनिक सेवा में उनकी प्राथमिकता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा करना होगी.

परिवार और शहर में खुशी का माहौल

अंजलि कुमारी की सफलता पर उनके ससुर सुरेंद्र चौरसिया, पति मंथन चौरसिया सहित पूरे परिवार ने गर्व व्यक्त किया. स्थानीय लोगों ने कहा कि अंजलि ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे किशनगंज जिले का मान बढ़ाया है. उनकी उपलब्धि उन बेटियों और बहुओं के लिए प्रेरणा है, जो विवाह के बाद भी अपने सपनों को साकार करना चाहती हैं.


और पढ़ें: BPSC में 997वीं रैंक, किशनगंज की शायना भगत बनीं ग्रामीण विकास पदाधिकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >