फोटो 3श्री श्याम प्रभु खाटूवाले -सजा भव्य दरबार एवं ज्योत दरबार -भजन से भक्तिमय बना रहा माहौल किशनगंज श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का जन्मोत्सव रविवार की शाम धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर रविवार की देर रात तक बाबा के भक्त झूमते रहे. भजनो के सागर में गोता लगाते रहे. जय श्री श्याम के जयकारे से माहौल भक्तिमय बना रहा जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया. शहर के तेघरिया स्थित श्री श्याम मंदिर में धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया गया. विधि विधान एवं वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना हुई और बाबा का भव्य दरबार सजाया गया एवं ज्योत दरबार सजाया गया जहां भक्तों ने पंक्तिबद्ध होकर बाबा के चरणों में हाजिरी लगाई एवं ज्योत लिया. इस अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया. स्थानीय भजन भजन कलाकार सहित बाहर के भजन कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया. देर शाम बाबा का जन्मोत्सव केक काटकर मनाया गया. साथ ही जमकर आतिशबाजी की गई. आरती के बाद धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस अवसर पर मंदिर परिसर को बैलून एवं फूल माला से आकर्षक रूप से सजाया गया था. इस आयोजन को सफल बनाने में श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के सभी सदस्य सक्रिय भूमिका निभाया. श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष ललित मित्तल, मदन शर्मा, श्यामसुंदर रिणवा, सुबोध माहेश्वरी आदि ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया है. भक्तों ने बाबा के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई एवं ज्योत लिया ज्योत लेने के बाद सभी को प्रसाद दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
