श्री श्याम प्रभु खाटूवाले के जन्मोत्सव पर दर्शन को ले उमड़े भक्त

भंडारा प्रसाद का आयोजन

– भंडारा प्रसाद का आयोजन किशनगंज श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का जन्मोत्सव रविवार की शाम धूमधाम से मनाया गया. सोमवार को बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए सुबह पहुंचे थे. बाबा के दर्शन के बाद भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया गया. इस अवसर पर रविवार की देर रात तक बाबा के भक्त झूमते रहे. भजनों के सागर में गोता लगाते रहे. जय श्री श्याम के जयकारे से माहौल भक्तिमय बना रहा जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया. शहर के तेघरिया स्थित श्री श्याम मंदिर में धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया गया. विधि-विधान एवं वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना हुई और बाबा का भव्य दरबार सजाया. इस अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया. भजन कलाकार युवराज भारद्वाज ने अपने भजनो की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय बना दिया. एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर स्थानीय कलाकारों ने भी भक्तों को भाव विभोर कर दिया. देर रात बाबा का जन्मोत्सव केक काटकर मनाया गया. साथ ही जमकर आतिशबाजी की गई. आरती के बाद धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस अवसर पर मंदिर परिसर को बैलून एवं फूल माला से आकर्षक रूप से सजाया गया था. इस आयोजन को सफल बनाने में श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के सभी सदस्य सक्रिय भूमिका निभाया. श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष श्यामसुंदर रिणवा, मनीष शर्मा, मुकुंद शर्मा, मनोज शर्मा आदि आदि ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया है. भक्तों ने बाबा के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई एवं ज्योत लिया ज्योत लेने के बाद सभी को प्रसाद दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >