रंगेहाथ बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 8 बाइक गैराज से बरामद

किशनगंज पुलिस ने बाईक चोरी करते हुए एक चोर को गिरफ्तार किया है. साथ ही अलग- अलग गैराज से चोरी की आठ बाइक बरामद की है.

किशनगंज.किशनगंज पुलिस ने बाईक चोरी करते हुए एक चोर को गिरफ्तार किया है. साथ ही अलग- अलग गैराज से चोरी की 8 बाइक बरामद की है. पकड़ा गया आरोपित इफ्तेखार आलम कोचाधामन थाना के मोहम्मदपुर निवासी है. पुलिस ने कोचाधामन थाना अंतर्गत अलता हाट से इफ्तेखार आलम के गैराज से तीन तथा शब्बीर के गैराज से चार बाइक बरामद किया गया. दरअसल बीते 8 अगस्त को किशनगंज थानांतर्गत एमजीएम अस्पताल से एक मोटरसाईकिल चोरी की घटना घटित हुई थी. इस संबंध में किशनगंज थाना कांड सं -299/24, दर्ज कर किया गया था. अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक अभियुक्त की पहचान की गई जो गुरुवार को फिर पुनः बाईक चोरी के उद्देश्य से एमजीएम अस्पताल के समीप आया था. चोर को स्थानीय लोगों के द्वारा बाईक चोरी करने के क्रम में बाइक सहित पकड़ लिया गया. स्थानीय लोगों द्वारा किशनगंज थाना को तत्काल सूचना दी गयी. पुलिस बल द्वारा घटना स्थल पर जा कर उक्त बाईक चोर को थाना ला कर पूछताछ की गई जिसके निशानदेही पर कोचाधामन थानाक्षेत्र के अलता हाट के दो गैराज में छापेमारी की गयी. एक गैराज से तीन और एक गैराज से चार बाइक बरामद की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >