सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत, दूसरा घायल

बहादुरगंज-किशनगंज मुख्य सड़क पर डेरामारी पंचायत की पौआखाली मोड़ के पास मंगलवार की रात सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत हो गयी.

कोचाधामन. बहादुरगंज-किशनगंज मुख्य सड़क पर डेरामारी पंचायत की पौआखाली मोड़ के पास मंगलवार की रात सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत हो गयी, जबकि बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गया. जिसे ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेजा गया. सामाजिक कार्यकर्ता लतिफुर रहमान बबलू ने बताया कि मृतक और घायल दोनों की पहचान लोहागढ़ा निवासी के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि बाइक सवार दोनों व्यक्ति किशनगंज से बहादुरगंज की ओर जा रहे थे कि तभी पौआखाली मोड़ डेरामारी के पास सड़क किनारे खड़ी टैक्टर से टकरा गया. घटना से बाइक चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही धनपुरा ओपी प्रभारी राजू कुमार यादव सदल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरा करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि संवेदक द्वारा सड़क पर बालू व गिट्टी रखने के कारण घटना घटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >