270 से अधिक बच्चों की पढ़ाई सिर्फ तीन शिक्षकों के भरोसे, गोथरा विद्यालय ने जारी की रिक्तियों की सूची

Bihar Teacher Vacancy: किशनगंज के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोथरा में 270 से अधिक छात्र-छात्राओं की पढ़ाई सिर्फ तीन शिक्षकों के भरोसे चल रही है. शिक्षक स्थानांतरण प्रक्रिया के बीच विद्यालय ने रिक्त पदों की सूची जारी कर योग्य शिक्षकों से आवेदन की अपील की है.

ठाकुरगंज (किशनगंज) से बच्छराज नखत की रिपोर्ट:

Bihar Teacher Vacancy: बिहार में चल रही शिक्षक स्थानांतरण प्रक्रिया के बीच उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गोथरा ने अपने यहां शिक्षकों की वास्तविक आवश्यकता को सार्वजनिक किया है. विद्यालय प्रबंधन ने रिक्त पदों का विस्तृत ब्यौरा जारी करते हुए बताया है कि 270 से अधिक छात्र-छात्राओं की पढ़ाई फिलहाल केवल तीन शिक्षकों के भरोसे संचालित हो रही है.

विद्यालय की ओर से जारी पोस्टर में रिक्त पदों, छात्र संख्या तथा विद्यालय की मूलभूत जानकारी साझा की गई है, ताकि स्थानांतरण के इच्छुक शिक्षकों को विद्यालय की जरूरतों की स्पष्ट जानकारी मिल सके.

कई महत्वपूर्ण पद खाली

जारी विवरण के अनुसार विद्यालय में प्रधानाध्यापक, बेसिक ग्रेड (उर्दू), स्नातक ग्रेड (उर्दू) तथा अंग्रेजी विषय को छोड़कर स्नातक ग्रेड के अन्य विषयों के पद रिक्त हैं. शिक्षकों की कमी के कारण शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है.

नगर पंचायत से तीन किलोमीटर की दूरी

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि स्कूल नगर पंचायत ठाकुरगंज से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यहां सड़क मार्ग से आवागमन की सुविधा उपलब्ध है. साथ ही चार वर्ष या उससे अधिक अनुभव रखने वाले योग्य शिक्षकों से प्रधानाध्यापक पद के लिए आवेदन करने का आग्रह भी किया गया है.

स्थानांतरण प्रक्रिया से बढ़ी उम्मीद

शिक्षक स्थानांतरण प्रक्रिया के दौरान विद्यालय द्वारा रिक्त पदों की जानकारी सार्वजनिक किए जाने को सकारात्मक पहल माना जा रहा है. इससे इच्छुक शिक्षकों को विद्यालय की वास्तविक आवश्यकता की जानकारी मिलेगी और रिक्त पदों को भरने की संभावना बढ़ेगी.

अब स्थानीय लोगों और अभिभावकों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद गोथरा विद्यालय को पर्याप्त शिक्षक मिल पाते हैं या नहीं. यदि रिक्त पद भरते हैं, तो 270 से अधिक छात्र-छात्राओं की पढ़ाई को बेहतर आधार मिल सकेगा.

और पढ़ें: किशनगंज रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज छोड़ ट्रैक पार करते दिखे यात्री, सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >