Bihar News: किशनगंज में पुलिस की टीम पर हमला, लड़की को बचाने गई थी डायल 112 की टीम

Bihar News: बिहार के किशनगंज जिला में पुलिस की टीम पर हमला किया गया है. रविवार को अपहरण हुई नाबालिग लड़की को मुक्त कराने गई डायल 112 की टीम पर हमला कर दिया गया. जिसमें SI समेत एक सिपाही को गंभीर चोट आई है.

Bihar News: बिहार के किशनगंज जिला में पुलिस की टीम पर हमला किया गया है. रविवार को अपहरण हुई नाबालिग लड़की को मुक्त कराने गई डायल 112 की टीम पर हमला कर दिया गया. यह मामला जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. डायल 112 की टीम को सूचना मिली कि एक नाबालिग लड़की का अपहरण हो गया है. पुलिस मौके पर पहुंची तो हमला कर दिया गया.

पुलिस पदाधिकारी के मोबाइल पर संपर्क कर मोबाइल धारक द्वारा बताया गया कि उनकी नाबालिग बहन का अपहरण कर लिया गया है. उनकी बहन अपहरणकर्ता युवक के घर पर है. सूचना मिलते ही एएसआई, कांस्टेबल संजय कुमार और चौकीदार श्रवण कुमार मौके पर पहुंचे. उसके बाद उस घर पर लड़की के बारे में पुलिस ने पूछा तो घर के सभी सदस्य गाली-गलौज करने लगे. पुलिस द्वारा गाली-गलौज करने से मना करने पर अपहरणकर्ता के परिजन घर से लाठी-डंडा लेकर चोर-चोर हल्ला करते हुए पुलिस को घेर कर मारने लगे.

हमले में SI समेत एक सिपाही घायल

इस हमले के बाद एएसआई हारुन अली नीचे गिर गए और सिपाही संजय कुमार भी जख्मी हो गए. इसी दौरान अपहरणकर्ता के परिजन नाबालिग को अपने घर से भगा दिये और हो हल्ला होने पर काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए. ग्रामीणों ने बीच-बचाव से डायल 112 टीम को किसी तरह बचाया.

Also Read: पुलिस ड्रेस में वीडियो कॉल किया और ढाई घंटे तक रखा डिजिटल अरेस्ट, बिहार के कारोबारी से 52 लाख की ठगी

दो महिला समेत तीन गिरफ्तार

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद बहादुरगंज और टेढ़ागाछ गश्ती टीम उस गांव में पहुंची. बड़ी तादाद में पुलिस को देखते ही मारपीट करने वाले घर के सभी सदस्य मौके से फरार हो गए. इस मामले में टेढ़ागाछ थाना में 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है. साथ ही पुलिस ने हमला करने वाले दो महिला समेत तीन को गिरफ्तार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >