Bihar election news: किशनगंज.बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के अंतर्गत ईवीएमव वीवीपैट के कमीशनिंग कार्य पूर्ण होने के उपरांत मंगलवार रिजर्व ईवीएम की आपूर्ति को पूरा करने हेतु सप्लीमेंट्री रेंडमाइजेशन कार्य संपन्न किया गया. यह रेंडमाइजेशन कार्य सभी प्रेक्षक, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी विशाल राज तथा सभी निर्वाची पदाधिकारियों की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ किया गया. रेंडमाइजेशन की तकनीकी प्रक्रिया जिला सूचना पदाधिकारी सिराजुल हसन के द्वारा सम्पन्न की गई. इस अवसर पर निर्वाची पदाधिकारी, 53 ठाकुरगंज-सह-उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार झा, निर्वाची पदाधिकारी, 55 कोचाधामन-सह-एडीएम अमरेन्द्र कुमार पंकज, निर्वाची पदाधिकारी, 54 किशनगंज-सह-अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार, निर्वाची पदाधिकारी, 52 बहादुरगंज-सह-डीसीएलआर शिवशंकर पासवान एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
