Bihar election news: टेढ़ागाछ. प्रखंड स्थित उच्च विद्यालय कुंवारी में सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार को पहुंच कर जन सभा को संबोधित किया. सांसद पप्पू यादव ने सभा के माध्यम से कहा कि महागठबंधन के उम्मीदवार प्रो मुसब्बीर आलम क्षेत्र में साम्प्रदायिक एकता को बनाए रखने में सक्षम हैं. पप्पू यादव हर गरीब का बेटा है.मसीहा है मैं सदैव अपकी मुसीबत में खड़ा रहता हूं. अगर महागठबंधन सरकार बनती हैं तो मेरी ओर से गरीब की बेटी की शादी में 25000 रुपये, मैट्रिक इंटर किए हुए बच्चों को रोजगार के लिए 50000 रूपए, गरीब को इलाज के दौरान अल्ट्रा साउंड और सिटी स्कैन,एमआरआई फ्री सुविधा मेरी तरफ से दी जाएगी. कांग्रेस के महासचिव नासिर ने कहा कि उत्तर प्रदेश मे बुलडोजर राज हैं. बिहार के चुनाव में दो दलों में ही टक्कर हैं. कांग्रेस समर्थित गठबंधन एवं एनडीए गठबंधन के बीच कांगेस पार्टी ने सदैव दलितों, पिछड़ी जातियों के हक की लड़ाई लड़ी है. सरकार बनाते ही बिहार के लोगों को रोजगार, महिलाओं और बुजुर्गों को 2500 रुपये महीना दिया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
