एसपी ने वाहन कोषांग का किया निरीक्षण, तैनात कर्मियों से ली जानकारी

bihar election 2025:एसपी सागर कुमार ने शनिवार की शाम स्टेडियम परिसर में बने वाहन कोषांग का निरीक्षण किया

किशनगंज एसपी सागर कुमार ने शनिवार की शाम स्टेडियम परिसर में बने वाहन कोषांग का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी भी मौजूद थे. एसपी ने वाहनों के डिस्पैच सुरक्षा आदि की समीक्षा की, जिसमें यह पड़ताल की गई की अब तक कितने वाहन लिए गए है. साथ ही उन वाहनों को किस-किस स्थान पर भेजना है. एसपी ने सुरक्षा को लेकर भी चर्चा की. वाहनों के रख रखाव आदि की जानकारी लीएसपी ने जिला परिवहन पदाधिकारी से भी संबंधित विषय पर आवश्यक जानकारी ली. यहां बता दें कि जिले में मंगलवार को दूसरे चरण का चुनाव होना है. एसपी सागर कुमार ने बताया कि मंगलवार को जिले के चारों विधानसभा सभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव होना है. इसे लेकर हर संभव तैयारियां की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >