bihar election 2025: रैली निकालकर दिव्यांग मतदाताओं को किया जागरूक

bihar election 2025:ठाकुरगंज में सोमवार को दिव्यांग मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई

ठाकुरगंज ठाकुरगंज में सोमवार को दिव्यांग मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई. प्रखंड मुख्यालय से निकली इस जागरूकता रैली के जरिये दिव्यांग मतदाताओं के द्वारा शत-प्रतिशत मताधिकार का प्रयोग हो इसके लिए प्रयास किये गए. इस दौरान लोगों को जागरूक किया गया. पहले मतदान उसके बाद कोई काम किया जा सके. इस मौके पर सीओ मृत्युंजय कुमार, प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश शर्मा, कृषि अधिकारी अनुज शर्मा के अलावे स्काउट गाइड, बालक उच्च, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के बच्चों के साथ जीविका दीदीयां भी शामिल थी. दिव्यांग शिक्षक अताऊर रहमान ने बताया कि प्रत्येक वर्ष चुनाव में दिव्यांग मतदाता बढ- चढ कर भाग लेते हैं . इस बार भी दिव्यांग मतदाता अपने शत प्रतिशत मत का प्रयोग करेंगे. अधिकारियों ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर दिव्यांग मतदाताओं संग मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतू जागरूकता रैली निकाली गई थी. जागरूकता रैली प्रखंड मुख्यालय से निकलकर भातढाला चौक होते हुए विभिन्न चौक -चौराहों होते हुए प्रखंड मुख्यालय आकर समाप्त हुआ. इस मौके पर शामिल स्कूली बच्चो द्वारा ईवीएम में नही है खोट, बेधड़क करे वोट, पहले मतदान उसके बाद कोई काम संग अन्य नारे लगाकर मतदाताओं को जागरूक किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >