पहाड़कट्टा पोठिया प्रखंड के सरकारी विद्यालयों से सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने आम लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया. यह अभियान विभागीय आदेशानुसार लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है. विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में बच्चों ने पहले मतदान फिर जलपान और सारे काम छोड़ दो, वोट दो वोट दो. जैसे स्लोगन लिखें तख्तियां लेकर मतदान के महत्त्व को दर्शाया. जागरुकता अभियान के दौरान शिक्षकों ने कहा कि आगामी 11 नवंबर को किशनगंज जिले में होने वाले मतदान में लोगों को अनिवार्य रूप से शामिल होने की अपील की. उन्होंने मतदान के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर एक वोट मायने रखता है. शिक्षकों ने विशेष रूप से युवाओं एवं महिलाओं से मतदान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया. 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र नागरिकों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
