1366 बूथों पर 11 लाख 20 हजार 689 मतदान होगा आज

bihar election 2025:मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के किये है पुख्ता इंतेजाम

By AWADHESH KUMAR | November 10, 2025 7:03 PM

-सभी चार विधान सभा सीटों पर वोटिंग की तैयारी पूरी, सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान, पुलिस प्रशासन चौकस

-मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के किये है पुख्ता इंतेजाम

– बूथों पर वोटरों को मिलेगी जरूर की सभी सुविधाएं

किशनगंज लोकतंत्र के इस महापर्व में जिले के चारो विधानसभा सीटों के लिए आज मंगलवार को 11 लाख 20 हजार 689 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. मतदान कर्मी अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंच चुके हैं. सभी प्रत्याशियों द्वारा सोमवार की शाम तक घर-घर चुनाव प्रचार का अभियान भी समाप्त हो गया है. जिलाधिकारी विशाल राज व पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने कहा कि जिले में चुनाव निष्पक्ष स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण माहौल में कराने के लिए पूरी व्यवस्था कर ली गयी है. जिले में 11 लाख 20 हजार 689 मतदाता कुल चार विधानसभा सीटों पर अपने प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं में भी काफी उत्साह का माहौल है. जिलाधिकारी ने कहा कि गड़बड़ी पैदा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. वहीं बूथों पर चुनाव आयोग के द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी गयी हैं. मतदान केंद्रों के आसपास निषेधात्मक धाराएं लगा दी गयी हैं. पांच से अधिक लोगों को इकट्ठा होने पर पाबंदी लगायी गयी है.

1366 बूथों पर होगा कुल 35 प्रत्याशियों का भाग का फैसला

1366 बूथों पर मंगलवार को मतदाता राजनीतिक व निर्दलीय मिलाकर कुल 35 प्रत्याशियों के भाग का फैसला ईवीएम में बंद कर देंगे. 11 नवंबर को मतदान प्रक्रिया की संपूर्ण सतत निगरानी रखने किसी आकस्मिक स्थिति में त्वरिरत कार्रवाई करने तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है.———————————————-

इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं मतदाता

जिला नियंत्रण कक्ष – 06456 225152नोडल पदाधिकारी – 9431068620बहादुरगंज – 7764808506ठाकुरगंज – 06456 227220किशनगंज-06456 222400कोचाधामन – 7782917561, 9199461183———————–

विधान सभावार मतदाताओं की संख्या

विक्षेत्र पुरूष महिला अन्य कुल

बहादुरगंज 154191 135374 13 289578

ठाकुरगंज 159531 140158 05 199694

किशनगंज 149707 131887 11 281605

कोचाधामन 134234 115571 07 249812

—————————————————————————

कुल 597663 522990 36 1120689

————————————————

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है