KISHANGANJ सुबह खुलने से पहले ही बंद मिला भातडाला पार्क का गेट, लोगों में रोष

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधीन संचालित भातडाला पार्क/पोखर का गेट निर्धारित समय के बावजूद सुबह बंद मिलने से स्थानीय लोगों में नाराज़गी देखी गई.

ठाकुरगंज (किशनगंज) से बच्छराज नखत की रिपोर्ट KISHANGANJ NEWS :

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधीन संचालित भातडाला पार्क/पोखर का गेट निर्धारित समय के बावजूद सुबह बंद मिलने से स्थानीय लोगों में नाराज़गी देखी गई. पार्क के बाहर लगे बोर्ड के अनुसार मार्च से अक्टूबर तक सुबह 5:00 बजे से पार्क खुलना चाहिए, लेकिन मौके पर गेट पर ताला लटका मिला. सुबह टहलने और व्यायाम के लिए आने वाले लोगों को वापस लौटना पड़ा. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नियम कागजों में बना है धरातल में नहीं , जिससे आमजन की दिनचर्या प्रभावित होती है. पार्क परिसर अंदर से साफ-सुथरा और व्यवस्थित दिख रहा है, लेकिन गेट बंद रहने के कारण लोग सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं. लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि निर्धारित समय पर पार्क खोला जाए और नियमित निगरानी की व्यवस्था की जाए, ताकि आम जनता को परेशानी न हो.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar sinh

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >