भारत-नेपाल सीमा पर अवैध आवागमन का पर्दाफाश, ग्रामीणों ने नेपाल से आया ट्रैक्टर पकड़ा,कार्रवाई की मांग तेज

पिकअप वाहन बेरिया बॉर्डर से भारत की ओर आ रहे हैं.

टेढ़ागाछ भारत-नेपाल सीमा एक बार फिर अवैध गतिविधियों के केंद्र में शामिल है. टेढ़ागाछ प्रखंड के बैरिया बीओपी क्षेत्र में ग्रामीणों ने नेपाल से कद्दू बीज लदे एक ट्रैक्टर को भारत में प्रवेश करते हुए पकड़ लिया. यह घटना 12वीं बटालियन एसएसबी की बेरिया बीओपी से महज एक किलोमीटर की दूरी पर गुरुवार देर रात घटी. ग्रामीणों के अनुसार, पिछले तीन महीनों से प्रतिदिन रात के अंधेरे में 25 से 30 ट्रैक्टर और पिकअप वाहन बेरिया बॉर्डर से भारत की ओर आ रहे हैं. ग्रामीणों ने फतेहपुर थाना और एसएसबी बैरिया बीओपी को बार-बार सूचना देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. स्थानीय निवासी जयकिशन सिंह और रविंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि रात 12 बजे के बाद ट्रैक्टरों और पिकअप का लगातार आवागमन होता है, जिससे ग्रामीण रातभर सो नहीं पाते.गुरुवार रात जब नेपाल की ओर से कद्दू बीज लदे ट्रैक्टर ने सीमा पार की, तो ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और फतेहपुर थाना, जिला पदाधिकारी एवं एसएसबी अधिकारियों को सूचना दी. मौके पर 12वीं बटालियन एसएसबी के अधिकारी एवं जवानों के साथ फतेहपुर थाना पुलिस पहुंची और जांच शुरू की.खनियाबाद पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश महतो ने कहा कि तीन महीने से बेरिया बॉर्डर पर खुलेआम अवैध ढुलाई हो रही है. इससे पूर्व भी ग्रामीण दो बार अवैध रूप से लदे ट्रैक्टर एवं पिकअप को पुलिस को सुपुर्द कर चुके हैं, परंतु कार्रवाई के अभाव में यह धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा. उन्होंने मांग की कि सीमा पर एसएसबी की रात्रि गश्ती और चौकसी बढ़ाई जाए, ताकि ऐसे अवैध आवागमन पर पूरी तरह रोक लग सके.फिलहाल एसएसबी और फतेहपुर थाना की संयुक्त टीम मामले की गहन जांच कर रही है, वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >