टेढगाछ.आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सेक्टर पदाधिकारी के साथ सहायक निर्वाची पदाधिकारी 52- बहादुरगंज विधान सभा क्षेत्र-सह- प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के द्वारा समीक्षा किया गया. सभी सेक्टर पदाधिकारियों को अपने सेक्टर क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहते हुए आदर्श आचार संहिता के अनुपालन, मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं की सुनिश्चितता, स्थानीय मतदाताओं के बीच स्वीप के माध्यम से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु निदेशित किया गया. बैठक में अंचल अधिकारी शशि कुमार, थानाध्यक्ष टेढ़ागाछ इजहार आलम, थानाध्यक्ष फतेहपुर सृष्टि कुमारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी विवेक भारती, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आदिल अख्तर एंवम सभी सेक्टर पदाधिकारी उपस्थित रहें।
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
