ई-शिक्षाकोष पर 100 किमी दूर से बनी हाजिरी, सात शिक्षकों से जवाब-तलब

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी संबंधित शिक्षकों को दो दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया है.

किशनगंज जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर संदिग्ध तरीके से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के मामले में सात शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है. विभागीय समीक्षा में पाया गया कि संबंधित शिक्षकों ने गुरुवार को 100 किलोमीटर से अधिक दूरी से अपनी उपस्थिति दर्ज की है. जारी पत्र के अनुसार, पोर्टल के आंकड़ों से स्पष्ट हुआ कि संबंधित शिक्षक किशनगंज जिले से बाहर रहकर मार्क ऑन ड्यूटी का उपयोग कर रहे थे. विभाग ने इसे फर्जीवाड़ा, अनुशासनहीनता तथा कार्य के प्रति लापरवाही माना है . जिन शिक्षकों से जवाब मांगा गया है उनमें शहादत हुसैन अंसारी, विद्यालय अध्यापक, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय पोठिया मो नाहिद रजा, विशिष्ट शिक्षक, मध्य विद्यालय भोगडाबर ठाकुरगंज; सोनम राव विद्यालय अध्यापिका, उत्क्रमित मध्य विद्यालय डांगीबस्ती ठाकुरगंज; प्रवीण कुमार, विशिष्ट शिक्षक, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय गिथीन गोला पासवान टोला ठाकुरगंज; महबूब आलम, प्रधानाध्यापक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुधआटी ठाकुरगंज; लोकेश कुमार, विद्यालय अध्यापक, उच्च माध्यमिक विद्यालय बरचेंदी ठाकुरगंज तथा असगर बेलाल, प्रखंड शिक्षक, मध्य विद्यालय बनगामा बहादुरगंज शामिल हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी संबंधित शिक्षकों को दो दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया है. पत्र में चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय के अंदर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इसे आरोपों की स्वीकृति मानते हुए संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध आरोप पत्र गठित कर विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई शुरू की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >