फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी करने वाली एएनएम गिरफ्तार

फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर एएनएम की नौकरी करने वाली महिला को टाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है

किशनगंज.

फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर एएनएम की नौकरी करने वाली महिला को टाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपित अनीता कुमारी उर्फ सोमा देवी, पति सुधीर प्रसाद को पुलिस ने मुंगेर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र स्थित निक्की नगर केशोपुर से गिरफ्तार कर लिया. वर्ष 2013 में टाउन थाने में केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी महिला फरार चल रही थी, लेकिन पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. केस के अनुसंधानकर्ता पुष्पांजलि भारती ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर आरोपी अनीता कुमारी उर्फ सोमा देवी को जमालपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >