अखंड संकीर्तन का हुआ शुभारंभ

अखंड संकीर्तन का हुआ शुभारंभ

ठाकुरगंज. ठाकुरगंज के चेंगाघाट पर 24 घंटे अखंड संकीर्तन का शुभारंभ रविवार को हुआ. इस दौरान बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने चेंगापुल के समीप से कलश में जल लेकर संकीर्तन स्थल पर पहुंची.उसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद संकीर्तन आरंभ हुआ. आयोजक कमेटी के सदस्य दिलीप सहनी,गनौर,विश्वनाथ,रामप्रसाद ने बताया कि रविवार संध्या समय से 24 घंटे का अखंड संकीर्तन का शुभारंभ किया गया है.कीर्तन मंडली किशनगंज,स्थानीय व बंगाल के खोड़ीबाड़ी से आई है. समापन सोमवार को किया जाएगा. समापन के मौके पर महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया जाएगा.हरे रामा, हरे कृष्णा से सारा इलाका भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >