एआइएमआइएम ने राजद को महागठबंधन में शामिल करने के लिए लिखा पत्र

एआइएमआइएम ने राजद को महागठबंधन में शामिल करने के लिए लिखा पत्र

किशनगंज. बिहार चुनाव को देखते हुए एआइएमआइएम महागठबंधन में शामिल होना चाहती है. करीब एक महीने पहले भी एआइएमआइएम की तरफ से फोन के जरिये महागठबंधन के सामने गठबंधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं आया. अब एक बार फिर एआइएमआइएम के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अख्तरुल ईमान ने इस संबंध में राजद को पत्र लिखा है. प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि सेकुलर वोट के बिखराव को रोकने के लिए वो महागठबंधन में शामिल होना चाहते है. ताकि विधानसभा चुनाव में सेकुलर सरकार बने. इससे पहले हमने फोन पर कुछ नेताओं से कहा था, लेकिन एक नरेटिव बनाया जा रहा था कि विधिवत तरीके से नहीं आया है. इसलिए अब हमने महागठबंधन के सभी घटक दलों को पत्र भेजा है. मौके प्रदेश कोषाध्यक्ष इसहाक आलम, नसीमअख्तर, युवा एआइएमआइएम जिलाध्यक्ष सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >