सेक्सटॉर्शन मामले में फरार आरोपित नकी अनवर ने किया न्यायालय में सरेंडर

फरार आरोपित नकी अनवर ने किया न्यायालय में सरेंडर

किशनगंज

जिले के चर्चित सेक्सटॉर्शन मामले में फरार आरोपित नकी अनवर ने कोर्ट में सरेंडर किया है. एसपी सागर कुमार ने कहा कि इस मामले में शामिल सभी आरोपित जेल में हैं. वहीं सेक्स स्कैंडल कांड में फरार चल रही एक महिला एवं एक पुरुष आरोपित ने पूर्व में ही न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था. बहादुरगंज देशियाटोली निवासी आरोपी असगर व धनपुरा कोचाधामन निवासी नाजमीन ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था. वहीं इसी कांड की आरोपी रोशनी परवीन को पुलिस ने पूर्व में ही रामपुर चेक पोस्ट के पास से गिरफ्तार किया था. इस कांड के आरोपी कोचाधामन सोन्था निवासी फरहान को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >