सड़क दुर्घटना में घायल युवक की अस्पताल में मौत

बहादुरगंज नप क्षेत्र के थाना रोड निवासी प्रतुल सिन्हा के 24 वर्षीय पुत्र बिकास कुमार की सोमवार की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गयी

बहादुरगंज बहादुरगंज नप क्षेत्र के थाना रोड निवासी प्रतुल सिन्हा के 24 वर्षीय पुत्र बिकास कुमार की सोमवार की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक युवक का इलाज पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में चल रहा था. वे बीते 4 दिन पूर्व वह अपने साथी के साथ पल्सर बाइक से सावन मास की पहली तिथि को देवघर पूजा – पाठ के लिए निकला था. जहां रास्ते में पूर्णिया पहुंचने से पहले ही बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. मौके पर मृतक युवक बिकास जो बाइक के पीछे बैठा था, उसे सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगी. हालांकि घटना में बाइक चालक को मामूली चोट लगी थी. इस बीच दुर्घटना की खबर के साथ ही गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज हेतु पूर्णिया पहुंचाया गया.जहां उसने अंतिम सांस ली. घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. वहीं गांव – मुहल्ले में भी लोगों के चेहरे पर माय��सी छा गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >