11 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आने से युवक की मौत

बिजली तार की चपेट में आया युवक, मौत

ठाकुरगंज सोमवार को जंगलाभीट्ठा गांव में मवेशी के लिए चारा काटने गये वार्ड नंबर 11 के निवासी प्रदीप कुमार सिंह (उम्र 40 वर्ष) के बिजली की तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. घटना के बाबत बताया जाता है कि प्रदीप कुमार सिंह सोमवार की सुबह अपने घर से करीब 500 मीटर दूर घास काटने गये थे. इसी दौरान अचानक 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार टूटकर गिर गया और प्रदीप कुमार उसकी चपेट में आ गये. जब तक कोई कुछ समझ पाता, उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बिजली विभाग को फोन कर सप्लाई बंद करवाई गई. इसके बाद ग्रामीणों ने प्रदीप कुमार का शव उनके घर पहुंचाया. घटना की सूचना मिलते ही ठाकुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर पंकज कुमार पंथ दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु किशनगंज भेज दिया. वहीं अंचल अधिकारी मृत्युंजय कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंच पीड़ित परिवार आश्वासन दिया कि आपदा राहत कोष के तहत परिवार को मुआवजा प्रदान किया जाएगा. स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक प्रदीप कुमार सिंह अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं. वे मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >