फाइव डे वर्किंग वीक के लिए एक दिवसीय हड़ताल

फाइव डे वर्किंग वीक के लिए एक दिवसीय हड़ताल

किशनगंज. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर फाइव डे वर्किंग वीक की मांग को लेकर जिले के सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मी मंगलवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे. बैंक कर्मियों ने शहर के गांधी चौक के पास भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए. इसके बाद बैंक कर्मी गांधी चौक पहुंच गए. रिजनल कमिटी मेंबर सह एसबीआई पश्चिमपाली के शाखा प्रबंधक अनिकेत आनंद ने बताया कि एलआईसी सहित कई वित्तीय संस्थानों में फाइव डे वर्किंग विक की व्यवस्था है, तो बैंकिंग सेक्टर में भी ये व्यवस्था होनी चाहिए. बैंक कर्मियों के हितों को ध्यान में रखते हुए हमारी मांगे माननी चाहिए. मांगे पूरी नहीं हुई तो, यूएफबीआई के आह्वान पर आगे निर्णय लिया जाएगा. यूनाइटेड फोरम एसोसिएशन के किशनगंज शाखा के सचिव अभिषेक कुमार ने कहा कि पांच डे वर्किंग वीक की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के द्वारा एक दिवसीय हड़ताल किया गया है. हमारी प्रमुख मांग यह है कि सरकार आधिकारिक तौर पर सभी शनिवारों को बैंक अवकाश घोषित करे और 5 दिवसीय कार्य सप्ताह (सोमवार से शुक्रवार) की व्यवस्था करें. हड़ताल में बैंक कर्मी अभिषेक कुमार,धर्मेंद्र सिंह,चंदन कुमार, अंकुर कुमार, अमन झा, अमर, सौरव, महमूद आलम, एस आलम, अख्तर आलम, संदीप कुमार, संजय कुमार सुमन, अमित कुमार, प्रदीप सिंह आदि शामिल थे.

हड़ताल से व्यापार पर असर

बैंक कर्मियों के हड़ताल के कारण जिले में लेन देन का कार्य पूरी तरह से प्रभावित हुआ है. अनुमान लगाया जा रहा है कि जिले में करीब तीन सौ करोड़ के लेन देन का कार्य प्रभावित हुआ है. शहर में 24 से ज्यादा विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों की शाखाएं हैं जिसमे सभी मे करोड़ों रुपये का लेनदेन व व्यवसाय होता है. हड़ताल के कारण ये सभी कार्य प्रभावित हुएं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >