सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वाले दुकानदार से वसूला जुर्माना

सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वाले दुकानदार से वसूला जुर्माना

ठाकुरगंज. ठाकुरगंज नगर पंचायत में प्रतिबंधित प्लास्टिक की बिक्री पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 10 किलो 600 ग्राम प्लास्टिक जब्त किया है. इस दौरान दुकानदार को दो हजार 50 रुपये जुर्माना लगाया. कार्रवाई ठाकुरगंज नगर के मुख्य बाजार में अलग-अलग स्थानों पर की गयी है. नप ईओ मनीषा कुमारी ने बताया कि पर्यावरण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक काफी घातक है. इसलिए सरकार द्वारा पर्यावरण सुरक्षा के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण व बिक्री पर रोक लगायी गयी है. इसके बाद भी बाजार से सब्जी, फल व अन्य समान सिंगल यूज प्लास्टिक से आने की सूचना मिल रही थी. इस दौरान कर संग्रहक कृष्णा पासवान, संजय पंडित, पुलिस अधिकारी विनय कुमार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >