होली के रंग में रंगने लगे शहर व गांव

पर्व . जगह-जगह होली मिलन समारोह का आयोजन किशनगंज : जैसे-जैसे होली पर्व नजदीक आता जा रहा है, होली के रंग में लोग रंगने लगे हैं. शहर के कई जगहों पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है. लोग अभी से ही इस पर्व की तैयारी में जुट गये हैं. बाजार व शहर […]

पर्व . जगह-जगह होली मिलन समारोह का आयोजन

किशनगंज : जैसे-जैसे होली पर्व नजदीक आता जा रहा है, होली के रंग में लोग रंगने लगे हैं. शहर के कई जगहों पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है. लोग अभी से ही इस पर्व की तैयारी में जुट गये हैं. बाजार व शहर के बड़े-बड़े मॉल में होली के कपड़ों की खरीदारी को लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है. होली को लेकर कई बड़े-बड़े दुकानदार ग्राहकों को कई ऑफर भी दे रहे हैं. इस ऑफर का ग्राहक भी खूब फायदा उठा रहे हैं. बाजारों में इस बार भी कुर्ता-पायजामा की मांग अधिक देखी जा रही है. बाजारों में हर तरफ कुर्ता-पायजामा का बाजार सज गया है. वहीं महिलाओं का झुकाव जहां सूती साड़ी की ओर दिख रहा है वहीं युवतियां सलवार सूट की अधिक खरीदारी कर रही हैं.
रंग-बिरंगे पिचकारी बना आकर्षण का केंद्र. इस बार होली में बच्चों को लुभाने के लिए दुकानदारों ने एक से बढ़कर एक पिचकारी को बाजारों में उतारा है. एक नजर देखते ही बच्चे पिचकारी के प्रति आकर्षित हो रहे हैं. इस बार पिचकारी की कीमत 20 रुपये से लेकर 200 रुपये तक में बेची जा रही है. दुकानदारों ने कहा कि इस बार बाजारों में बच्चों के लिए कई लुभावने पिचकारी के अलावा होली की टोपी लायी गयी है. इसके अलावा बच्चों के चेहरे पर लगाने वाले मास्क भी कई तरह के लाये गये हैं, जो बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है.
12 को होलिका दहन व 13 को मनायी जायेगी होली. इस बार 12 को होलिका दहन होने के बाद 13 मार्च को होली मनायी जायेगी. होलिका दहन के लिए शहर के विभिन्न मोहल्ले व चौक-चौराहों पर अभी से जलावन की लकड़ियां, गोइठा आदि एकत्रित किये जा रहे हैं.
बहादुरगंज प्रतिनिधि के अनुसार, जैसे-जैसे होली का त्योहार नजदीक आता जा रहा है लोगों पर उसका रंग भी चढ़ने लगा है. एक ओर जहां युवक होलिका दहन की लकड़ियां जमा करने में लगे हुए हैं वही बाहर रहने वाले लोगों का घर आना भी आरंभ हो रहा है. कई गांवों मे होली गायन भी आरंभ हो गया है. इससे जुड़े लोग ढोलक झाल लेकर एक साथ बैठ रहे हैं और होली का आनंद ले रहे हैं. हालांकि शहरी क्षेत्रों में होली गाने वालों की संख्या कम ही दिख रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >