आग बुझाने पहुंचे दमकल का पानी खत्म, अफरा-तफरी

किशनगंज. एलआइसी ऑफिस के सामने स्थित दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही कुछ ही देर में अग्निशमन का दस्ता मौके पर पहुंच आग बुझाने में लग गये़ दमकल की तीन गाडि़यां आग बुझाने में लगे थे़ लेकिन आग इतनी भयावह थी कि अग्निशमन की तीनों गाड़ियों का पानी खत्म हो गया लेकिन आग […]

किशनगंज. एलआइसी ऑफिस के सामने स्थित दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही कुछ ही देर में अग्निशमन का दस्ता मौके पर पहुंच आग बुझाने में लग गये़ दमकल की तीन गाडि़यां आग बुझाने में लगे थे़ लेकिन आग इतनी भयावह थी कि अग्निशमन की तीनों गाड़ियों का पानी खत्म हो गया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका़ दमकल गाडि़यों को पुन: पानी भरने के लिए खगड़ा स्थित अग्निशमन कार्यालय आना पड़ा़ यहां भी दमकल गाडि़यों में पानी भरने के लिए बोरिंग की व्यवस्था नहीं है़ नतीजतन कार्यालय के सामने स्थित गड्ढे से पानी दो-दो बार ले जाना पड़ा था़ तब तक नौ दुकान जलकर राख हो गये़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >