नरपतगंज में छह लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार

नरपतगंज : नरपतगंज थाना पुलिस ने शनिवार को शाम नरपतगंज बाजार के मवेशी हाट के समीप छह लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अमोद कुमार राय पिता रामानंद राय मधुरा उत्तर वार्ड संख्या सात राय टोला का निवासी है. जानकारी अनुसार शनिवार शाम को आमोद कुमार लीटर देशी शराब के […]

नरपतगंज : नरपतगंज थाना पुलिस ने शनिवार को शाम नरपतगंज बाजार के मवेशी हाट के समीप छह लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अमोद कुमार राय पिता रामानंद राय मधुरा उत्तर वार्ड संख्या सात राय टोला का निवासी है. जानकारी अनुसार शनिवार शाम को आमोद कुमार लीटर देशी शराब के साथ बेचने की नियत से नरपतगंज बाजार से मधुरा उत्तर की ओर जा रहा था. गुप्त सूचना पर नरपतगंज थाना पुलिस ने मवेशी हाट के समीप उसे शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >