किशनगंज : किशनगंज पुलिसन ने लगातार दूसरे दिन भी चेकिंग अभियान चलाया गया़ चेकिंग के दौरान 10 बाइक को जब्त किया था. बाद में जलान काट कर छोड़ दिया गया.थाना के एएसआई कामेश्वर ओझा, एसआइ जयनंदन सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों द्वारा बाइक के वैध कागजात, हेलमेट तथा टिक्की की सघन तलाशी ली गयी. इस अभियान के तहत बिना कागजात वाले बाइक को थाना परिसर में लगा दिया और बिना हेलमेट वालों से जुर्माना वसूला गया़ एसआइ जयनंदन सिंह ने बताया कि चेकिंग
अभियान के दौरान कुल दस दो पहिया वाहनों के चालक को हेलमेट के लिए फाइन किया गया़ श्री सिंह ने बताया कि होली की तैयारी एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस चेकिंग अभियान को चलाया जा रहा है़ होली के दौरान किसी भी प्रकार की सुरक्षा में चुक ना हो इसके लिए पुलिस अपनी ओर से कार्रवाई कर रही है़
युवक घायल : किशनगंज. आगामी होली के एक दिन पहले मनाये जाने वाले होलिका दहन की तैयारी के लिए पेड़ से लकड़ी काटने के दौरान 24 वर्षीय सुदामा राय घायल हो गया. होलिका दहन की तैयारी में जुटे युवकों द्वारा लकड़ी इकट्ठा किया जा रहा था़ इसी दौरान रेलवे कॉलोनी का एक युवक पेड़ के नीचे खड़ा था़ पेड़ के ऊपर लकड़ी काटने के दौरान युवक के हाथ से दबिया छूट गया जो नीचे पेड़ से तने से टकराते हुए सुदामा के सर पर जा लगा, जिसमें उसका सिर फट गया़ युवक को उसके मित्रों ने बिना देरी किये हुए अस्पताल पहुंचाया़ अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों द्वारा युवक की प्राथमि इलाज की गयी़, जिसके बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी.
