सघन वाहन चेकिंग में कई धराये

किशनगंज : स्थानीय टाउन थाना के समक्ष पुलिस कर्मियों द्वारा आगामी होली पर्व को देखते हुए वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया़ शहर में वाहन चोरी, वाहनों में अवैध सामग्री ले जाना, वैध कागजात एवं हेलमेट की चेकिंग की गयी़ चेकिंग अभियान के दौरान जिन लोगों को वैध कागजात एवं हेलमेट के साथ नहीं पाया गया […]

किशनगंज : स्थानीय टाउन थाना के समक्ष पुलिस कर्मियों द्वारा आगामी होली पर्व को देखते हुए वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया़ शहर में वाहन चोरी, वाहनों में अवैध सामग्री ले जाना, वैध कागजात एवं हेलमेट की चेकिंग की गयी़ चेकिंग अभियान के दौरान जिन लोगों को वैध कागजात एवं हेलमेट के साथ नहीं पाया गया उन्हें रोक कर दंड शुल्क वसूला गया़ थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार राय ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर यह चेकिंग अभियान चलाया गया़ जिसमें कई चालकों को हेलमेट न पहनने की वजह से फाइन किया गया तथा जिन चालकों के पास प्रदूषण एवं अन्य कागजात न मिलने की वजह से उन पर कार्रवाई की गयी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >