फारबिसगंज/किशनगंज : फारबिसगंज कस्टम सहायक आयुक्त आरपी सिन्हा के नेतृत्व में गुरुवार को कस्टम अधिकारियों ने किशनगंज रेलवे स्टेशन पर कंचनजंघा एक्सप्रेस ट्रेन में छापेमारी कर लगभग दस लाख रुपये मूल्य का कपड़ा जब्त किया है. इस संदर्भ में कस्टम इंस्पेक्टर एलके पाठक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जब किशनगंज रेलवे स्टेशन पर कंचनजंघा एक्सप्रेस ट्रेन के पार्सल वैन में छापेमारी की गयी तो बड़ी मात्रा में कपड़ा जब्त किया गया.
जब्त कपड़ा में रेडीमेड वस्त्र सहित अन्य कपड़ा शामिल है, जिसे सियालदह रेलवे स्टेशन से बुक पर सिल्लीगुड़ी ले जाया जा रहा था जो अवैध था. कस्टम इंसपेक्टर एलके पाठक ने बताया कि जब्त कपड़ा का अनुमानित मूल्य लगभग 10 लाख रुपये है. जब्त कपड़ा को फारबिसगंज कस्टम कार्यालय लाया गया है.
