945 लीटर विदेशी शराब बरामद, ट्रक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

945 लीटर विदेशी शराब बरामद, ट्रक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

किशनगंज. बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए उत्पाद विभाग का अभियान निरंतर जारी है. इसी क्रम में जिले के गलगलिया चेक पोस्ट पर विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. विभाग ने एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर सहायक अवर निरीक्षक चंदन कुमार राय एवं अभिमन्यु कुमार सिंह की टीम द्वारा की गयी.

बंगाल से वैशाली जा रही थी खेप, ट्रक में बना था गुप्त तहखाना

गलगलिया चेक पोस्ट पर चलाये गये विशेष जांच अभियान के दौरान पश्चिम बंगाल की ओर से आ रहे एक संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गयी. जांच के दौरान ट्रक के भीतर बेहद शातिर तरीके से छुपाकर रखी गयी 945 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. मौके से गिरफ्तार तस्करों की पहचान शक्ति कुमार राय व राजू कुमार के रूप में हुई है. पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे शराब की यह बड़ी खेप बंगाल से लेकर वैशाली जा रहे थे.

आरोपितों को भेजा गया जेल, सीमावर्ती इलाकों में गश्त तेज

गिरफ्तारी के बाद उत्पाद विभाग द्वारा आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की गयी. दोनों आरोपितों की किशनगंज सदर अस्पताल में अनिवार्य स्वास्थ्य जांच करायी गयी, जिसके उपरांत उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. विभाग के अधिकारियों ने सख्त लहजे में कहा है कि शराब माफियाओं के खिलाफ यह शिकंजा आगे और भी कड़ा किया जायेगा. तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए सीमावर्ती इलाकों में चौकसी और गश्त बढ़ा दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >