किशगनंज : सोमवार को छापेमारी के दौरान खगड़ा तीन नंबर रेलवे गुमटी के पास नशे में धूत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. ये सभी पश्चिम बंगाल क्षेत्र से शराब पीकर आ रहे थे.
उत्पाद विभाग के सूत्रों ने बताया कि पकड़े गये लोगों में अरूण कुमार, मो अंजार आलम दोनों निवासी बहादुरगंज, गोविन्द साह गाछपाड़ा, धीरज महतो माछमारा निवासी शामिल है. सभी को न्यायाियक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया ़
