सोना खरीदने वालों को मिलेगी आयकर की नोटिस

किशगनंज : 00 और 1000 के नोट पर प्रतिबंध के बाद सीमावर्ती क्षेत्र के जिलों में बड़े पैमाने पर सोना, चांदी, हीरा की खरीद करने वालों पर आय कर की नजर है. विभाग ने विगत आठ नवंबर और उसके बाद इन महंगी धातुओं की खरीद करने वालों की सूची तैयार की है. एेसे लोगों से […]

किशगनंज : 00 और 1000 के नोट पर प्रतिबंध के बाद सीमावर्ती क्षेत्र के जिलों में बड़े पैमाने पर सोना, चांदी, हीरा की खरीद करने वालों पर आय कर की नजर है. विभाग ने विगत आठ नवंबर और उसके बाद इन महंगी धातुओं की खरीद करने वालों की सूची तैयार की है. एेसे लोगों से हफ्ते भर के भीतर खर्च किये गये पैसों का स्रोत पूछा जायेगा.

टिकट रद्द कराने पर खाते में जायेगी राशि: किशनगंज. आयकर विभाग ने रेलवे और एयरलाइंस से वैसे लोगों की सूची मांगी है जिन्होंने पांच सौ और हजार रुपये के नोट पर प्रतिबंध लगने के बाद 50 हजार रुपये से अधिक के टिकट बुक कराए हैं. आयकर विभाग ने टिकट कैंसिल कराने वालों को उनके बैंक खातों के माध्यम से ही पैसा वापस करने का निर्देश दिया है.
सर्जिकल स्ट्राइक से जनधन खातों के बहुरे दिन : कोचाधमन. रुपये के इंतजार में एक साल से टकटकी लगाये जनधन खातों को 500 और 1000 रुपये के नोट बंद होने पर संजीवनी मिल गयी है. खाताधारक पहले जहां जनधन खाते में रुपये जमा करने से जी चुराते थे. वहीं कालेधान, भ्रष्टाचार और नकली नोटों पर हुए सर्जिकल स्ट्राइक के पश्चात इन खातों में पैसा जमा करना सबसे सुरक्षित मान रहे हैं. तीन दिन से जनधन खातों के दिन बहुर गये हैं. लाखों रुपये इन खातों में जमा हो चुके हैं.
वित मंत्रालय ने दिशा निर्देश जारी किये है कि जिन खातों में ढाई लाख रुपये तक जमा होंगे, उनसे आयकर विभाग किसी प्रकार की कोई पूछताछ नहीं करेगा. लोगों के सामान्य खातों में रुपये पड़े हैं. जनधन खाते खाली है. इसलिए लोग इन खातों में रुपये जमा करना सबसे ज्यादा सुरक्षित मान रहे हैं, ताकि आयकर विभाग का जब चाबुक चले तो उन तक न पहुंचे. एसबीआइ मुख्य शाखा के प्रबंधक चंपक दास का कहना है कि खाता धारक तीन दिन से जनधन खाते में रुपये जमा करा रहे हैं. लाखों जनधन खाता धारक हैं. अभी सभी बैंकों के कर्मी नोट बदलने और रुपये जमा करने में व्यस्त हैं. इसलिए यह बता पाना संभव नहीं है कि कितना पैसा इन खातों में जमा हुआ है. उनके मुताबिक लोग इन खातों में भारी मात्रा में रुपये जमा कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >