दिघलबैंक के हाट में अफरा-तफरी का रहा माहौल

दिघलबैंक : भारतीय नोट को लेकर सरकार द्वारा जारी निर्देश के दूसरे दिन गुरुवार को दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के हाट बाज़ारों में अफरा तफरी का माहौल रहा,बैंक खुलने से पहले ही लोगों की लंबी कतारें बैंक परिसर के समीप लगनी शुरू हो गयी,जैसे ही बैंक का ताला खुला लोग तुरंत अपने पुराने नोट को बदलवाने […]

दिघलबैंक : भारतीय नोट को लेकर सरकार द्वारा जारी निर्देश के दूसरे दिन गुरुवार को दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के हाट बाज़ारों में अफरा तफरी का माहौल रहा,बैंक खुलने से पहले ही लोगों की लंबी कतारें बैंक परिसर के समीप लगनी शुरू हो गयी,जैसे ही बैंक का ताला खुला लोग तुरंत अपने पुराने नोट को बदलवाने की प्रक्रिया में जुट गये.

दिघलबैंक स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा,टप्पू और तुलसिया स्थित उत्तर बिहार की ग्रामीण बैंक की शाखा में लोग अपने खातों में केवल राशि जमा करवा पाये वहां राशि का एक्सचेंज नहीं हो पाया. शाखा प्रबंधक बीएन सिन्हा,और अर्जुन कुमार ने बताया कि बैंक के ग्राहक अपने खाता में राशि जमा करवा सकते है नये नोट आने के बाद ही करेंसी एक्सचेंज हो पायेगा. हालांकि लोग पुराने नोट को लेकर काफी परेशान दिखे,जबकि स्टेट बैंक धनतोला में जमा निकासी और तय रकम एक्सचेंज भी किये गए

शाखा प्रबंधक पीएन सिंह ने बताया कि वैध प्रमाण पत्र पर 4000 रूपये तक एक्सचेंज किया जा रहा है.
पेट्रोल पंप पर भीड़ : पेट्रोल पंप में लिए जा रहे पुराने नोटों के कारण पंप पर बेतहासा भीड़ दिखी,लोग अपनी गाड़ी की टंकी फूल कराते दिखे.
रोज़मर्रा के जरुरत के सामानों को लेकर लोग दिखे परेशान : गुरुवार को दिघलबैंक हाट में रोज़मर्रा के जरूरतों के सामान की खरीदारी करने के लिए आये ग्राहकों को 500 और 1000 रूपये के नोट को लेकर परेशानी हुई. आम दिनों की तुलना में यहां भी कम भीड़ भाड़ देखी गई खास कर सब्जी और किराना सामान खरीदने में थोड़ी परेशानी की सूचना है. परेशानी के वावजूद आम अवाम सरकार के फैसले से काफी खुश दिखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >