इंसान स्कूल में आयोजित किया जायेगा साहित्य सम्मेलन
17 से 18 नवंबर तक इंसान स्कूल में होगा आयोजन
किशनगंज : किताब इंटरनेशनल सिंगापुर एवं इंसान स्कूल किशनगंज के साझा प्रयास से दो दिवसीय इंटरनेशनल लिटरेरी फेस्टिबल संस्थान इंसान स्कूल के प्रांगण में 17 से 18 नवंबर 2016 को इंसान स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह के साथ आयोजित किया जायेगा़ उक्त कार्यक्रम की जानकारी डिजिटल न्यूज एसोसिएशन के कांस्टीब्यूटिंग एडिटर जफर अंजुम ने बुधवार को इंसान स्कूल में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कही़ इस दो दिवसीय सम्मेलन में देश-विदेश के प्रतिष्ठित लेखकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की है़ द हिंदू फ्रंटलाइन के सीनियर डिप्टी एडिटर जियाउस्सलाम, पेंगुइन रैडम हाउस इंडिया की कर्मिशयल
एवं विजनस वुक्स एडिटर इन चीफ, मिली एश्वर्या, बंगलुरु राइटर्स वर्कशॉप की को फाउंडर रिया मुखर्जी और राइट लीला राइट सिंगापुर के जाने माने पत्रकार मि एन बालाजी और मलेशिया की मशहूर कवयित्री एवं उपन्यासकार इसा कुमारी, लंदन में बसे उर्दू कवि डा नदीम जफर जिलानी, मुंबई से उर्दू उपन्यासकार रहमान अब्बास और अमेरिका में विद्वान एवं स्तंभ लेखक डा देवोत्रि धर सम्मेलन में भाग लेंगे. अंजुम ने कहा कि उत्तर पूर्वी भारत एवं सीमांचल वासियों को समर्पित ये वार्षिक सम्मेलन मानवता की आत्मा को साहित्य द्वारा मनाये जाने वाला एक उत्सव के रूप में मनाया जायेगा़ आम तौर पर साहित्य सम्मेलन महानगरों में ही होती है़
लेकिन जफर अंजुम एवं इंसान स्कूल के डायरेक्टर शिफा सैयद हसन के अथक प्रयास से यह समारोह सीमांचल वासियों के लिए आयोजित किया जायेगा़ ज्ञात हो किशनगंज जिला मुख्यालय स्थित प्रतिष्ठित इंसान स्कूल 14 नवंबर 1966 में पद्मश्री डा सैयद हसन द्वारा स्थापित किया गया था़ डा सैयद हसन ने शिक्षाविद् होने के साथ-साथ एक बहुत ही अच्छे इंसान थे और देश के जाने-माने मनोवैज्ञानिकों में उनको गिना जाता था़ डा सैयद हसन अमेरिका के फ्रोस्टवर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी में सहायक प्राध्यापक की नौकरी त्याग कर बिहार में किशनगंज का रूख शिक्षा प्रसार के लिए किया़
पत्रकारों को संबोधित करते जफर अंजुम व अन्य.
