इख्लाकी सुधार को ले जलसा 30 को

पोठिया : 30 अक्टूबर को पोठिया चौक में मुस्लिम महिलाओं की दीनी इस्लामी व इख्लाकी सुधार हेतु एक दिवसीय जलसा का आयोजन किया जायेगा़ जिसमें नात व तकरीर सुनाने के लिए हिंदुस्तान के मशहूर व मारूफ आलिमा फाजिला व साईरा ए अहले सुन्नत तसरीफ लायेंगे़ इस आशय की जानकारी आयोजक कारी आलम रजा ने दी़ […]

पोठिया : 30 अक्टूबर को पोठिया चौक में मुस्लिम महिलाओं की दीनी इस्लामी व इख्लाकी सुधार हेतु एक दिवसीय जलसा का आयोजन किया जायेगा़ जिसमें नात व तकरीर सुनाने के लिए हिंदुस्तान के मशहूर व मारूफ आलिमा फाजिला व साईरा ए अहले सुन्नत तसरीफ लायेंगे़ इस आशय की जानकारी आयोजक कारी आलम रजा ने दी़ पैगाम सौदाई को लेकर पुरे इलाके के गणमान्य उलेमा, बुजुर्गो व महिलाओं में काफी खुशी की लहर देखी जा रही है़

ख्वाज़ा गरीब नवाज मिशन के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जी जान से मेहनत कर रहे है़ं उन्होंने बताया की इस तरह का जलसा पहली बार हो रहा है़ जिसमें मुस्लिम महिलाओं को दिन ए तालिम व तरबीयत और पैगामे इमामे हुसैन क्या है वह बताया जायेगा़ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पोठिया चौक के तमाम दुकानदारों को दुकान बंद कर इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है़ साथ ही महिलाओं को पर्दे में आने की अपील की और रात में सिर्फ पुरषों को आकर सबावे दारैन हासिल करने की गुजारिश की़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >